गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में 220केवी क्षमता के तीन नए बिजली घर के निर्माण की तैयारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की तरफ से की जा रही है। यह बिजली घर 220/33केवी क्षमता के होंगे। इनके बनने के बाद पुराने और नए गुरुग्राम के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में गुरुग्राम में 220/33 केवी क्षमता के 11 और 220/66 केवी क्षमता के पांच बिजली घर हैं। इसके अलावा 66/11 केवीए क्षमता के 30 बिजली घर हैं। इनसे बिजली सप्लाई की जा रही है। एचवीपीएन ने सेक्टर-52, द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102 और गांव बादशाहपुर में 220/33 केवी क्षमता के नए बिजली घर स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। अगले 10 से 15 दिन के अंदर जमीन तय करके इसके निर्माण की दिशा में काम शु...