गुड़गांव, सितम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में सोमवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। आसमान में दिनभर बादलों और धूप की लुकाछिपी चलती रही, जिससे तीखी उमस ने शहरवासियों को बुरी तरह बेहाल रखा। हालांकि, दोपहर दो से तीन बजे के बीच अचानक चली ठंडी हवाओं के कुछ झोंकों ने लोगों को कुछ देर के लिए जरूर राहत दी, लेकिन हवा थमते ही चिपचिपाती गर्मी और पसीने ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से छाए बादलों के कारण लोगों को लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन बारिश न होने से हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर बढ़ गया, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास और अधिक तीव्र हो गया। लोग दिनभर पसीने से तरबतर...