Gurgaon News: मिलेनियम सिटी के नौ सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनेंगी
गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी के नौ सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब 107 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। एचएसवीपी ने पहले चरण में सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-86 और सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक सेक्टर-104 के लिए गुड़गांव गांव और गांव धनवापुर की करीब छह एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसमें 90 प्रतिशत जमीन गुड़गांव गांव की है। सेक्टर-81 में करीब 16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। जमीन को लखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.