गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: - जीएमडीए ने सेक्टर-एक से सेक्टर-23 तक फुटपाथों की मरम्मत के लिए 2.45 करोड़ का टेंडर जारी किया - मुख्यमंत्री ने दो अक्टूबर को बैठक में बदहाल फुटपाथ पर नाराजगी जाहिर की थी - इसके बाद जीएमडीए सीईओ ने सड़कों का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया

फुटपाथों की मरम्मत के लिए टेंडर गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की सड़कों के फुटपाथ को दुरुस्त करने की तरफ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। पहले चरण में सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-23 तक की सड़कों के फुटपाथों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसको लेकर करीब 2.45 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है।

फुटपाथों की बदहाल स्थिति शहर की अधिकांश सड़कों पर निर्मित फुटपाथ मौजूदा समय में बदहाल अवस्था में है। जीएमडीए ने फुटपाथ के न...