Gurgaon News: मार्शल आर्ट में गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। गांव दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में रविवार को हरियाणा स्टेट टोंग-इल-मू-डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सीनियर वर्ग के 76 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम जूडो अकादमी के अर्जुन चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 88 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मोहित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि बालिका वर्ग में भूमि जंघू ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया。
टीम चैंपियनशिप के परिणाम टीम चैंपियनशिप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.