Gurgaon News: मामूली कहासुनी में चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या
गुड़गांव, अगस्त 29 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। रक्षाबंधन पर अपने दोस्त के घर शराब पार्टी करने आये युवक की मामूली बात को लेकर दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को धर दबोचा। हत्या का कारण बताते हुए आरोपी ने कहा - वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दोनों दोस्त नेपाल के रहने वाले हैं। उक्त हत्याकांड को लेकर शनिवार को डीएसपी पवन कुमार ने मॉडल टाउन थाना में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त की रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर के मोहल्ला शक्ति नगर की गली नंबर-11 में किराये पर रहने वाले विक्रम भूल ने आपसी झगड़े के दौरान अपने दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। ये दोनों दोस्त मूल रूप से सुदूर पश्चिम प्रांत, नेपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.