गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: - मानेसर नगर निगम क्षेत्र में मजबूत हो रहा बुनियादी ढांचा, ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी बेहतरीन सुविधा गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर द्वारा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले गांव हयातपुर में नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धार किए गए सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और डिप्टी मेयर रीमा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा इस सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार पर कुल 72 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल गां...