गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: - पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित होंगे तालाब, ओपन जिम, वॉकवे और सौंदर्यकरण से बदलेगी गांवों की तस्वीर गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में जल स्रोतों, तालाबों की दशा सुधारने के लिए योजना तैयार की है। निगम की बागवानी विंग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, भूजल संचयन और जल निकायों के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से छह प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य की रूपरेखा तैयार कर की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के घटते भूजल स्तर में सुधार लाना और स्थानीय निवासियों को सैर-सपाटे के लिए हरा-भरा व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसको लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है。

तालाबों का जीर्णोद्धार बता दें कि मानेसर निगम क...