Gurgaon News: मानेसर निगम ने एक एकड़ सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
गुड़गांव, जुलाई 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को भू-माफिया और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। निगम की टीम ने मानेसर स्थित मुख्य आईएमटी चौक पर कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा लिया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस बेशकीमती जमीन पर पिछले कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था और वहां धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची निगम की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों और खोखों को ढहाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.