Gurgaon News: मानेसर निगम क्षेत्र में जलभराव के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
गुड़गांव, जुलाई 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में मानसून के दौरान होने वाले संभावित जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के आदेशानुसार, जलभराव वाले पॉइंट से तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम ने 24 घंटे और सातों दिन (24x7) काम करने वाले दो हेल्पलाइन नंबर 0124-2012232 और 9773797486 जारी किए हैं। इन नंबरों पर शिकायत मिलते ही फील्ड टीमें मौके पर पहुंचकर जल निकासी का काम शुरू करेंगी। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन टीमों में इंजीनियरिंग विंग के एसडीओ, जेई और सैनिटेशन विंग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.