Gurgaon News: मानसून से पहले सेक्टर और कॉलोनियों में बरसाती नाले नहीं हुए साफ
गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन निगम की तैयारियां अभी भी अधूरी है। बरसाती नालों के निर्माण और सफाई को लेकर 30 जून तक की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन इसके बाद भी अभी तक बरसाती नालों की सौ फीसदी सफाई नहीं हो सकी है। वर्ष 2026 के लिए इंजीनियरिंग विंग ने कुल ड्रेनेज नेटवर्क के लगभग 82 प्रतिशत हिस्से यानी 534.76 किलोमीटर लंबे नालों की सफाई और गाद निकालने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, तय समयसीमा तक केवल 375.10 किलोमीटर हिस्से में ही सफाई का काम पूरा हो सका है, जो कि कुल बरसाती नालों का महज 57 प्रतिशत है। डिवीजन 3ए ने अपने 187.07 किलोमीटर के लक्ष्य के मुकाबले 181.17 किलोमीटर की सफाई पूरी कर ली है, लेकिन डिवीजन 4ए में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यहां 55 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.