गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जीएमडीए ने मानसून के दौरान मिलेनियम सिटी की 36 मुख्य सड़कों पर छह लाख से अधिक पौधे लगाने का दावा किया है। इसमें सर्वाधिक पौधे रामपुरा रोड पर लगाए हैं, जोकि करीब पौने दो लाख हैं। यह रिपोर्ट आरटीआई के माध्यम से जीएमडीए ने दी है। आरटीआई एक्टीविस्ट असीम टक्यार ने जीएमडीए की पर्यावरण शाखा में मानसून में लगाए गए पेड़-पौधों की जानकारी मांगी थी। पर्यावरण शाखा ने जवाब में बताया है कि रामपुरा रोड पर रामपुरा चौक से लेकर दादी सती चौक तक साढ़े 22 हजार पेड़ लगाए हैं, जबकि डेढ़ लाख पौधे लगाए हैं। सेक्टर-88-89, 85-89, 82ए-83, 83-84, 82-85 की मुख्य सड़क पर करीब 22 हजार पेड़ पौधे लगाए हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शुल्क कम होने से हरित क्षेत्र के रखरखाव में आ रही दिक्कत सेक्टर-90 और 91 को विभाज...