गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सोहना स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप शीतला माता मंदिर से अज्ञात चोर दान पात्र और चांदी की मूर्तियां चुरा कर ले गए। इस सिलसिले में सोहना स्थित फव्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज हुआ है। वॉर्ड नंबर 12 निवासी नितिन अग्रवाल ने बताया कि वह मंदिर समिति के प्रधान हैं। सात अगस्त की सुबह पांच बजे जब मंदिर की सफाई करने पहुंचें तो पाया कि मंदिर का गेट खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ है। दान पात्र गायब था। मंदिर में लगी लोहे की अल्मारी का ताा टूटा हुआ था। उसमें से दो चांदी की मूर्तियां और श्रृंगार का सामान गायब था। मौके की सीसीटीपी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...