Gurgaon News: महिला से बैग छीनने वाले दो बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। ओल्ड रेलवे रोड पर भीम नगर बस स्टैंड के पास एक महिला से सरेराह हैंडबैग छीनकर फरार होने वाले दो शातिर झपटमारों को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने छीने गए मोबाइल फोन और लाखों रुपये मूल्य के हीरे व चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला ने बताया था कि बीती 22 जून को वह ओल्ड रेलवे रोड पर भीम नगर बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका हैंडबैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।
महिला के बैग में क्या था महिला के बैग में दो कीमती मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मौजूद थी। इस वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर गुरुग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.