गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को थाना डीएलएफ फेज-दो ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के मोदी मील रोड निवासी 27 वर्षीय अनमोल अरोड़ा के रूप में हुई है। ▪️डीएलएफ साइबर हब में एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। यह युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली में परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ साइबर हब घूमने गया था। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...