गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में महिलाओं की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता और ऑन-ग्राउंड गश्त को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस के बेड़े में सात नई अत्याधुनिक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं। यह सभी वाहन डीएलएफ फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत पुलिस को प्रदान किए गए हैं। बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय से पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, डीएलएफ फाउंडेशन की सीईओ गायत्री पॉल और विनीत कंवर ने इन सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम साइबर सिटी की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के मद्देनजर पुलिस की मोबिलिटी (गतिशीलता) और क्विक रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ये वाहन मुख्य रूप से रिहायशी इलाकों, व्...