Gurgaon News: महिला कर्मचारी पर अस्पताल से लाखों रुपये चोरी करने का आरोप
गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक निजी अस्पताल से नकदी गायब हो गई। अस्पताल के बिलिंग काउंटर पर तैनात महिला एग्जीक्यूटिव पर कैश काउंटर से नौ हजार 800 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.2 लाख भारतीय रुपये) और 50 हजार रुपये की नकद राशि चोरी करने का आरोप है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के प्रतिनिधि ने पुलिस को एक लिखित शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को अस्पताल के कैश काउंटर से विदेशी मुद्रा सहित भारी रकम गायब पाई गई। अस्पताल की आंतरिक जांच में सामने आया कि बिलिंग काउंटर एग्जीक्यूटिव ने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए काउंटर में रखे नौ हजार 800 य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.