गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: - दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से मानेसर तक निकाली रैली, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन शोषण पर जताया विरोध, सुरक्षित माहौल बनाने की उठाई मांग - गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को निशाना बनाए जाने की घटना के बीच सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में - सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर निकले बाइक राइडर्स

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाइक रैली गुरुग्राम, साक्षी रावत। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का सवाल एक बार फिर सड़कों पर गूंजा। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से मानेसर तक बाइक रैली निकालकर बाइकर्स ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन शोषण का विरोध किया। रविवार सुबह निकाली गई इस रैली में महिला राइडर्स ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की मांग उठाई। समाज को संदेश दिया गया कि मह...