गुड़गांव, नवम्बर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का एक और अवसर मौका देने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व दोहरे के रूप में चिह्नित होने तथा गणना प्रपत्र वापस प्राप्त न होने के कारण जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम में 15 जून से 24 जुलाई 2026 तक 15,55,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। उनमें से 11,01,955 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र 24 जुलाई 2026 तक वापस जमा करवाए गए। जिनसे गणना प्रपत्र वापस नहीं हुआ ऐसे 1,36,257 मतदाता अनुपस्थित व 25,713 अन्य के रूप में, 60,970 मृतक...