गुड़गांव, सितम्बर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सुशांत लोक एक और साउथ सिटी एक में सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान चलाया। विरोध के बीच 13 मकानों पर कार्रवाई की गई। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद थी। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में सुशांत लोक एक के मकान नंबर 563बी से तोड़फोड़ शुरू की गई। इस मकान की स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से आठ कमरे, पांच टॉयलेट और एक ड्राइंग रूम बनाया हुआ था। मकान नंबर 569 को सील किया गया। सील करने से पहले स्टिल्ट पार्किंग से ऑफिस, ड्राइंग रूम को मलबे में मिलाया गया। इस मकान की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में प्रत्येक मंजिल पर दो-दो बीएचके के तीन फ्लैट बने हुए थे। इस मकान में अवैध रूप से बने दो शौचालयों को तोड़ा गया।

तोड़फोड़ अभियान मकान नंबर 519 में मंजूर गेस्ट हाउस चल रहा था, ले...