गुड़गांव, अगस्त 20 -- Gurgaon News: - बिल्डिंग प्लान और कब्जा प्रमाणपत्र के उल्लंघन पर सीलिंग की राशि को बढ़ाने की तैयारी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम निय规划 विभाग की तरफ से नक्शे और कब्जा प्रमाण पत्र के उल्लंघन की वजह से सील इमारतों को डी-सील करने की एवज में जुर्माना राशि को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जुर्माना राशि को करीब आठ गुना बढ़ाया जाएगा। इस माह के अंत तक इस सिलसिले के चंडीगढ़ मुख्यालय से दिशा-निर्देश जारी हो जाएंगे।

जुर्माना राशि की वृद्धि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की मौजूदा नीति के तहत यदि किसी मकान को नक्शे या कब्जा प्रमाण पत्र के उल्लंघन को लेकर सील किया जाता है तो उसे डी-सील करने की एवज में जुर्माना राशि 630 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसके साथ-साथ मकान मालिक को 1260 रुपये प्रति वर्ग मीटर ब...