गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। भोंडसी के राम मंदिर से लगती जमीन पर गुरुग्राम नगर निगम के एसटीपी व खत्ता बनाने का ग्रामीणो ने विरोध किया। जमीन को लेकर भोंडसी में 30 अगस्त को 24 गांवों की महापंचायत होगी। भोंडसी के राममंदिर पर सोमवार को स्थानीय निवासियों की बैठक हुई। उक्त बैठक करीब एक घंटा चली। जिसमें पहुंचे लोगों ने मंदिर के साथ लगती जमीन पर गुरुग्राम नगर निगम के एसटीपी या खत्ता बनाने का कड़ा विरोध जताया। बैठक को ग्राम पंचायत के दौरान अलग-अलग योजनाओं में सरपंच रहे राजकपूर राघव, बबलू राघव समेत ओमपाल आदि ने संबोधित किया। ओमपाल ने बताया कि 30 अगस्त को मंदिर की जमीन को लेकर 24 गांवों की महापंचायत होगी। पंचायत में गांव के निवासी मंदिर के साथ लगती जमीन से जो भी कमाई होती रही है। उसे कभी पंचायत के खाते में जमा नहीं किया। उक्...