Gurgaon News: भोंडसी से गुमशुदा 18 वर्षीय युवती हयातपुर से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 18 वर्षीय गुमशुदा युवती को महज पांच दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 25 जून 2026 को भोंडसी थाने में युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। थाना भोंडसी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 30 जून को युवती को हयातपुर क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ निकाला।आवश्यक काउंसलिंग और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को रोते-बिलखते माता-पिता को सौंप दिया गया। बेटी को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने अपील की है कि किसी के भी गुम होने पर बिना देरी किए तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।-- -...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.