Gurgaon News: भोंडसी जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। इटली की एक महिला उद्यमी से ऑनलाइन ठगी के आरोप में भोंडसी जेल में बंद 36 वर्षीय अखिल मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बहादुरपुर गांव का रहने वाला अखिल गुरुग्राम के सुखराली इलाके में पीजी में रहता था और बीएससी-आईटी ग्रेजुएट था। करीब दो सप्ताह पहले इटली की 50 वर्षीय ज्वैलरी डिजाइनर ने गुरुग्राम आकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी। आरोप था कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आरोपी ने खुद को एआई फिल्म निर्माता व डिजाइनर बताया और शादी का झांसा देकर तथा आर्थिक तंगी का बहाना बनाकार करीब एक लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.