गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के दिशा-निर्देशानुसार भोंडसी स्थित जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के दौरान एक विचाराधीन बंदी के मामले का त्वरित निपटारा करते हुए उसे मौके पर ही रिहा करने के आदेश जारी किए गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जेल परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और जेल में मिल रही बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। सीजेएम निशा ने कहा कि जेल लोक अदालत का प्राथमिक उद्देश्य लंबे समय से लंबित छोटे मामलों का त्वरित निस्तारण कर विचाराधी...