गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पूर्व सांसद और गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राज बब्बर ने बुधवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 सालों में गुरुग्राम को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया है। स्थिति यह है कि सरकार के पास अपने 12 साल के कार्यकाल में गिनाने के लिए 12 विकास कार्य भी नहीं हैं। विकास के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए गए, जो धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। राज बब्बर ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा को सबसे ज्यादा राजस्व (रेवेन्यू) देता है, लेकिन इसके बावजूद आज यह शहर बर्बादी के कगार पर खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 साल के लंबे कार्यकाल में भाजपा सरकार एक नया सरकारी अस्पताल औ...