गुड़गांव, सितम्बर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बुधवार को गांव भांगरौला से बांस कुसला तक जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से इस महत्वपूर्ण विकास कार्य पर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत किया जा सकेगा। इस ड्रेन के बन जाने से बारिश के दिनों में सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डिप्टी मेयर रीमा चौहान के साथ पार्षद दिनेश यादव, पार्षद बाल किशन यादव, पार्षद कंवरपाल और नामित पार्षद किरोड़ी तंवर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस ...