Gurgaon News: भांकरी कूड़ाघर नवंबर में हटाने की तैयारी
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: फरीदाबाद,सरसमल। अरावली में भांकरी के अस्थायी कूड़ाघर को 20 नवंबर के बाद हटाया जाएगा। तब तक कूड़ा वहां डाला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया। विधायक सतीश फागना और धनेश अदलखा भी बैठक में मौजूद रहे। शहर में कूड़े का ढेर कम करने के लिए सेक्टर-56 के पास प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण केंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां पहले से 150 टन कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था है। अब इसी स्थान पर 600 टन अतिरिक्त कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मुजेड़ी में 200 टन क्षमता का निस्तारण केंद्र पहले से मौजूद है। इन दोनों स्थानों पर शहर से निकलने वाला कूड़ा भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.