गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: बैटरी चार्ज न होने की वजह से दिक्कत आई अब रविवार या सोमवार को परीक्षण किया जाएगा

परीक्षण में देरी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बैटरी चार्ज नहीं होने की वजह से शुक्रवार को ई-बस का परीक्षण एक बार फिर टल गया। इससे पहले गुरुवार को ई-वाहन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं होने के कारण परीक्षण टल गया था।

ई-बस के परीक्षण की उम्मीदें गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) अधिकारियों के मुताबिक रविवार या सोमवार से ई-बस का परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। मिलेनियम सिटी में पीएम ई-सेवा के तहत 100 ई-बस चलनी हैं। बुधवार को जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 बस डिपो में धारूहेड़ा से एक ई-बस गुरुग्राम डिपो में पहुंच गई। गुरुवार से इस बस को गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रायल के लिए उतारना था, लेकिन पंजीकरण नहीं होने की वजह से यह नहीं ह...