गुड़गांव, सितम्बर 17 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती आबादी से लोग परेशान हैं। आवारा पशुओं से शहर का ऐसा कोई मोहल्ला या गली-चौक नहीं है, जहां पर इनका आतंक न छाया हो। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। शहर में आवारा पशुओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही। पुराने शहर से लेकर बाहरी वार्डों में भी इनका आतंक बढ़ रहा है। आवारा पशु भोजन और पानी की तलाश में लोगों के घरों के अंदर तक घूस जाते है। अगर इन्हे भगान का प्रयास किया जाता है तो यह उल्टा हमला करने के लिए दौड़ पड़ते है। आवारा पशुओं से सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को है। मासूमों के हाथ में खाने की वस्तु देखकर ये पीछे भागने लगते हैं। ऐसे में बच्चा के कूचले जाने का खतरा अधिक रहता है。

आवारा पशुओं की समस्या शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की संख्या को लेकर नग...