गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: टेंडर जारी होने के बाद भी बरसाती नाले की सफाई नहीं, कई स्थानों में जलभराव से परेशानी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बेमौसमी बारिश के बाद शुक्रवार को शहर की सूरत ही बदल गई। कई सड़कें बदहाल हो गईं। सड़कों पर दोबारा गड्ढे बनने की वजह से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सेक्टर-46 में एक पेड़ भी गिरा। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

सड़कों पर गड्ढे और जलभराव से परेशानी जीएमडीए ने सेक्टर-नौ-नौए की मुख्य सड़क की करीब 15 दिन पहले मरम्मत की थी। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर इस मुख्य सड़क पर गड्ढे हो गए। खास बात यह है कि जीएमडीए ने इस मुख्य सड़क पर निर्मित बरसाती नाले की सफाई का टेंडर एक कंपनी को आवंटित किया हुआ है। यह टेंड...