Gurgaon News: बेटे की तलाश में गया दुकानदार, पीछे से हो गई चोरी
गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दुकानदार अपने गुम बेटे की तलाश में दुकान बंद कर चला गया था। पीछे से चोर ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डबुआ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डबुआ इलाके के सेंट मीना स्कूल के पास रहने वाले हरिप्रकाश उर्फ बब्बू ने शिकायत में बताया कि उनकी 11 नंबर चुंगी पर बीड़ी, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान की दुकान है। एक जुलाई की रात वह अपने घर से निकले बेटे की तलाश में गए हुए थे। देर रात वापस लौटे तो देखा कि दुकान का शटर रॉड से उठाकर ताला तोड़ दिया गया था और दुकान के अंदर से सामान भी गायब था। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया। पुलिस ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.