Gurgaon News: बेटियों और दिव्यांगों की शादी में आर्थिक मदद मिलेगी
गुड़गांव, अक्टूबर 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजनों को शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से आर्थिक सहयोग मिलेगा। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति/टपरीवास जाति के लाभार्थियों की बेटियों के विवाह पर 71 हजार और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की बेटियों के विवाह पर 41 हजार अनुदान राशि मिलेगी। सभी वर्गों की विधवा, अनाथ, तलाकशुदा, बेसहारा महिलाओं और उनके बच्चों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार, खिलाड़ी महिलाओं की शादी के लिए भी 41 हजार की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं, तो उन्हें 51 हजार, एक वर या वधू दिव्यांग है, तो 41 हजार की अनुदान राशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.