Gurgaon News: बुनियादी ढांचे की क्षमता से तीन गुना अधिक बारिश और सड़कों पर फैले कूड़े ने डुबोया शहर
गुड़गांव, अगस्त 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सोमवार को हुए गंभीर जलभराव का मुख्य कारण बुनियादी ढांचे की सीमित क्षमता से कहीं अधिक बारिश होना और सड़कों पर फैला कचरा रहा। निगम अधिकारियों द्वारा शहर में जलभराव को लेकर किए गए मंथन में यह बात सामने आई है। शहर का वर्तमान ड्रेनेज सिस्टम केवल 20 से 25 एमएम बारिश का पानी झेलने में सक्षम है, जबकि सोमवार को क्षमता से तीन गुना अधिक मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के साथ-साथ सड़कों पर 19 दिनों से फैला कूड़ा पानी के तेज बहाव के साथ नालों में बह गया, जिससे कई स्थानों पर ड्रेन लाइनें और सेक्टरों की जालियां पूरी तरह जाम हो गईं। इस अवरोध के कारण पानी की गति धीमी पड़ गई और कई प्रमुख चौराहों पर पानी निकासी की मशीनरी तक डूब गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: जलभराव के स्थायी समाधान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.