Gurgaon News: बीएम इंस्टीट्यूशंस में रोजगार मेला आज लगेगा
गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे फर्रुखनगर के बीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पेटीएम, एक्सिस बैंक, जस्ट डायल, हिमालया अविज्वा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड समेत 25 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। मेले में स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें। चयन प्रक्रिया में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.