Gurgaon News: बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी के लोगों का प्रदर्शन
गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-111 स्थित लोट्स होम्स सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने सोसाइटी रखरखाव पर सवाल उठाए। 50 से अधिक लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर मनमानी पर उतरा हुआ है। इसने कम्यूनिटी सेंटर पर ताला जड़ दिया है। इस वजह से आरडब्ल्यूए का कार्यालय इस कम्यूनिटी सेंटर में था, जो भी बंद हो गया। यह भी आरोप है कि इस सोसाइटी की लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। इस कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस सोसाइटी में करीब 800 परिवार रह रहे हैं। बता दें कि किफायती आवास योजना के तहत यह सोसाइटी विकसित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.