Gurgaon News: बिना वीजा के रह रही विदेशी महिला गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्तूमबर को सुशांतलोक के सी-ब्लॉक स्थित मकान नंबर 1716 पर छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से लाओस देश की एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया, जो बिना किसी वैध वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक और विदेशी महिला के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम को सूचना मिली थी कि सुशांतलोक के एक निजी मकान में विदेशी मूल की महिला संदेहास्पद परिस्थितियों में रह रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता गुरुग्राम और सुशांतलोक थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उक्त मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.