Gurgaon News: बिना प्रशिक्षण मशीन चलाने से महिला मजदूर का कटा हाथ
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भीम नगर चौक के पास स्थित एक तेल मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मालिक के दबाव के कारण एक महिला मजदूर का दाहिना हाथ मशीन में आकर कट गया। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी संजू देवी ने पुजिल को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से भीम नगर चौक स्थित एक मिल में मजदूरी कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि मिल मालकिनने बिना किसी तकनीकी अनुभव व दस्तावेजों के उनसे जबरन तेल निकालने की मशीन चलवाती थीं। 29 सितंबर को मशीन में काम करते समय संजू देवी का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनका हाथ कट गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.