Gurgaon News: बिजली तार टूटने से सोसाइटी जेनरेटर पर आश्रित
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली की हाईटेंशन तार टूटने की वजह से सेक्टर-111 स्थित कैपिटल गेटवे सोसाइटी बिजली के लिए जनरेटर पर आश्रित हो गई। शाम करीब छह बजे बिजली की तार टूटी, जिसकी शिकायत करीब सात बजे डीएचबीवीएन कार्यालय में लोगों की तरफ से दी गई। रात नौ बजे तक इस सोसाइटी की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इस वजह से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह सेक्टर-110ए स्थित पुरी डिप्लोमैटिक ग्रींस में करीब तीन घंटे तक बिजली का अघोषित कट लगा। इस दौरान यह सोसाइटी बिजली के लिए जनरेटर पर आश्रित रही। बारिश के बाद ओल्ड गुरुग्राम की करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बिजली कट लगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बिजली कटौती से परेशान लोगों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.