गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर की खराब बिजली आपूर्ति सुधारने पर 40 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यह कार्य दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। निगम अधिकारी शहरी क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर लटकी जर्जर हालत में केवल व तारों को बदलने की कवायद शुरू करने दावा कर रहे है। बीत तीन दिनों में बरसात के कारण शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। जिसको लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को निगम के कार्यकारी अभियंता गौरव दहिया से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद हरीश नंदा, व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष मनोज राघव व अशोक गर्ग दुकानदार समेत अन्य लोग मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने निगम के कार्यकारी अभियंता से तीन दिन से खराब आ रही बिजली आपूर्ति की शिकायत की। शहर वासियों ने खराब बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द...