Gurgaon News: बालूदा रोड पर बने गड्ढे वाहन चालको के लिए परेशानी
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के बालूदा रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर में बनें कई गड्ढों से वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा। रोड के साथ लगती आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोग गड्ढ़ों को स्वयं ही मलवा डालकर भर रहे। बीते करीब एक साल से नगर परिषद ने रोड में बने गड्ढ़ों को नहीं भरा है। इसके कारण रोड पर दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही। रोड के साथ लगते मकानों में रहने वाले नागरिक अपने घर के सामने बने गड्ढे को खुद ही भर रहे हैं। नगर परिषद ने बालूदा रोड को स्मार्ट बनाने की योजना करीब दो साल पहले बनाई थी। उक्त योजना को तैयार करने के बाद डीएमसी के पास भेजा जाता है। अब तक दो साल में तीन बार भेजा गया और तीनों बार ही डीएमसी कार्यालय से आपत्ति लेकर वापस आया है। इसके चलते रोड को स्मार्ट बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है।डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.