Gurgaon News: बालियावास में फार्म हाउस के केयरटेकर पर हमला
गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव बालियावास स्थित एक फार्म हाउस में काम करने वाले केयरटेकर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बेरहमी से मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से असम के जिला सोनितपुर की रहने वाली पूजा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में अपने पति मिरदुल मिरदा के साथ बालियावास रोडियो फार्म हाउस पर रहती हैं। उनके पति मिरदुल मिरदा इसी फार्म हाउस पर केयरटेकर के रूप में काम करते हैं।एक जुलाई को गांव घाटा का रहने वाले तीन युवक फार्म पर आए। आरोपियों ने वहां आते ही किसी बात को लेकर मिरदुल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मिरदुल ने विरोध किया, तो आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.