गुड़गांव, सितम्बर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव आदमपुर झाड़सा (सेक्टर-50) स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर को तोड़ने के विरोध में रविवार सुबह 11 बजे मंदिर स्थल पर पंचायत होगी। इसकी अध्यक्षता 360 गांवों के चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान करेंगे। पंचायत में तिजारा के भाजपा विधायक महंत बालकनाथ योगी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि एचएसवीपी अधिकारियों ने एक भूमाफिया को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी आस्था पर ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी इन अधिकारियों ने गुमराह किया है। इसके विरोध में यह पंचायत बुलाई है। इस पंचायत में अगला निर्णय लिया जाएगा। वहीं शनिवार को एचएसवीपी ने मंदिर स्थल में तोड़फोड़ के बाद फैला मलबा उठाना शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि पुलिस बल किसी व्यक्ति को मंदिर स्थल तक आने-जान...