Gurgaon News: बारिश-प्रदूषण में घर से काम की छूट से घटेगा गुरुग्राम का ट्रैफिक
गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। बारिश से जलभराव और सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से लोगों को राहत देने के लिए गुरुग्राम में घर से काम करने की व्यवस्था को मंजूरी देने की मांग उठी है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष दीपक मैनी ने सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि जिन कर्मचारियों का काम घर से आसानी से हो सकता है, उन्हें खराब मौसम और अधिक प्रदूषण वाले दिनों में दफ्तर आने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर इसे लागू करना चाहिए। दीपक मैनी ने कहा कि गुरुग्राम में बारिश के दौरान कई सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इससे यातायात की रफ्तार कम होने के साथ कई जगह लंबा जाम लग जाता है। सर्दियों में वायु प्रदूषण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.