Gurgaon News: बारिश के बीच मैदान में डटी रही निगम की टीम
गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और सड़कों पर यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए निगम की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं। शहर के कई इलाकों से पानी भरने की शिकायतें मिलते ही निगम की फील्ड टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। प्रभावित स्थानों पर तुरंत डी-वॉटरिंग पंप, ट्रैक्टर माउंटेड पंप और सक्शन टैंकर भेजकर जल निकासी का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े। बारिश के चलते मदनपुरी रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया था, जिसे निकालने के लिए नगर निगम ने ट्रैक्टर माउंटेड पंप तैनात किया। निगम कर्मचारियों ने मौके पर खड़े रहकर पंप के जरिए पानी को खींचकर बाहर निकाला, जिससे इस मार्ग पर वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.