Gurgaon News: बारिश के बाद हीरो होंडा चौक रोड बदहाल अवस्था में
गुड़गांव, अगस्त 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बारिश के बाद हीरो होंडा चौक रोड की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय यातायात जाम की स्थिति बन रही है। रोजाना इस रोड पर 70 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को हीरो होंडा चौक से जोड़ रही उमंग भारद्वाज चौक से लेकर हीरो होंडा चौक तक मुख्य सड़क का करीब तीन किमी का हिस्सा बदहाल अवस्था में है। बारिश के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ फैल गया है। इससे दुपहिया वाहनों के स्लिप होने का खतरा बना हुआ है। ऑटो भी इन गड्ढों की वजह से पलट सकते हैं। बता दें कि मार्च माह में एनएचएआई ने इस मुख्य सड़क की मरम्मत की थी। जीएमडीए के खर्चे पर करीब 76 लाख रुपये लगाकर इस सड़क को गड्ढामुक्त किया गया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.