Gurgaon News: बारिश के बाद डायरिया बढ़ा, अस्पताल में रोजाना 60 मरीज पहुंच रहे
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। बारिश के बाद शहर में एक बार फिर साफ पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी सामने आने लगी है। सोसाइटियों से लेकर कॉलोनियों और बस्तियों तक नलों से मटमैला, पीला या बदबूदार पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर बारिश और जलभराव के बाद पानी की गुणवत्ता और खराब हुई है। इसका असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पास रोजाना करीब 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं। स्थानीय चिकित्सकीय इनपुट के अनुसार इनमें करीब 30 फीसदी मरीज यानी 60 से 70 मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी और बुखार जैसी शिकायतों के साथ आ रहे हैं। बीते करीब दो सप्ताह में ऐसी शिकायतों को लेकर धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है。
कहीं नल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.