गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। शहर में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा और इसके साथ अब बीमारी का दायरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है तो जलभराव और सीवर-पेयजल की समस्या से पानी और भोजन से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक जिले में एक दिन में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ इस सीजन में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 55 हो गई है। वहीं मलेरिया का शुक्रवार-शनिवार के बीच कोई नया मरीज नहीं मिला, लेकिन इस साल अब तक पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बारिश के बीच डेंगू की बढ़ती रफ्तार इसलिए भी चिंता बढ़ा रही है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शुक...