Gurgaon News: बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में मंगलवार को हुई 76 मिलीमीटर (एमएम) की मूसलाधार बारिश ने मिलेनियम सिटी को पूरी तरह से पानी-पानी कर दिया। महज कुछ घंटों की इस भारी बरसात से शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और तमाम मुख्य सड़कें व एक्सप्रेसवे जलमग्न हो गए। इस आफत की बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। इस भारी जलभराव के चलते दफ्तरों, स्कूलों और बाजारों से घर लौट रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौकों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोग घंटों लंबे जाम में फंसे रहे। पैदल चलने वाले राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। शहर की बदहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.