Gurgaon News: बारिश के दौरान जाम वाले स्थानों पर पुलिस सतर्क रही
गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में शनिवार को शहर में हुई बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई। बारिश के कारण संभावित जलभराव और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी और जवान शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। फील्ड में मौजूद कर्मियों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया, ताकि शहर की रफ्तार न थमे। ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे-48, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक, माता मंदिर रोड, ओल्ड दिल्ली रोड और सेक्टर-4/7 चौक समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.